सड़क हादसा: बाइक को बचाने के प्रयास में असंतुलित होकर पलटा टेंपो, 5 महिलाएं घायल हुईं

सड़क हादसा:बाइक को बचाने के प्रयास में असंतुलित होकर पलटा टेंपो, 5 महिलाएं घायल हुईं

सड़क हादसा: बाइक को बचाने के प्रयास में असंतुलित होकर पलटा टेंपो, 5 महिलाएं घायल हुईं
बयाना. अस्पताल में भर्ती घायल महिलाएं।


बयाना- वैर स्टेट हाइवे पर मंगलवार की सुबह डीएसपी आवास के पास बाइक को बचाने के प्रयास में असंतुलित हुआ टेम्पो पलट गया। हादसे में टेंपों में सवार कनावर गांव की 5 महिलाएं घायल हो गई। घायल महिलाओं को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। घायल सभी महिलाएं टेंपों से अपने गांव कनावर से रुदावल थाना क्षेत्र के गांव नगला तुला गमी में शोक जताने जा रही थी।

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार टेंपाें में सवार माया (50) पत्नी तारा जाटव, लच्छो(40) पत्नी कल्याण , रीना (25) साल पत्नी विजेंद्र जाटव, नगीना (26)पत्नी सुरेंद्र जाटव व किरण देवी (45) साल पत्नी परशुराम जाटव हैं। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। घायल किरण देवी ने बताया कि नगला तुला में उनकी रिश्तेदार दुर्गा देवी का निधन होने पर वे टेंपो से शोक जताने गांव कनावर से गांव नगला तुला जा रहे थे।

टेंपो चालक ने बताया कि सड़क सहारे एक बाइक खड़ी हुई थी। जिसे उसका चालक अचानक चला कर सड़क पर ले आया। बाइक को अचानक सड़क पर आई देख टेंपों चालक ने उसे बचाने के प्रयास में टेंपों के जोर से ब्रेक लगाए। इससे टेंपों में पीछे की तरफ बैठी महिलाएं, चालक पर आकर गिर पड़ी। टेंपो का स्टेरिंग इधर-उधर घूम गया और टेंपो पलट गया।


Source By:- https://dainik-b.in/6j2Rf3dTubb

Post a Comment

0 Comments